Flydubai Flight में ओमानी को-पायलट ने कुल्हाड़ी से किया हमला, जानिए विमान के कॉकपिट तक कैसे पहुंचा जानलेवा हथियार?

Updated:
विज्ञापन

फ्लाईदुबई फ्लाइट, गोल घेरे में कुल्हाड़ी की तस्वीर (PC : X)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमला करने वाले को-पायलट ने जिस हथियार का इस्तेमाल किया था, वह विमान के कॉकपिट में ही रखा हुआ था. जानिए वह जानलेवा हथियार आखिर विमान में कैसे आया?

विज्ञापन

Flydubai Flight Incident : हम सभी जानते हैं कि आमतौर पर किसी भी पैसेंजर को फ्लाइट के अंदर हथियार ले जाने की परमिशन नहीं होती. छोटी से छोटी नुकीली चीजों को भी कोई अपने साथ विमान के अंदर नहीं ले जा सकता. ऐसे में आपके मन में सवाल आ सकता है कि फ्लाईदुबई फ्लाइट FZ1073 में ओमानी को-पायलट कैसे हथियार अपने साथ ले गया? क्या उसकी जांच नहीं की गई? आखिर चूक कहां हुई? आइए समझते हैं कि माजरा क्या था.

विज्ञापन

अबतक तो आपको पता चल ही गया होगा कि हम किस घटना की बात कर रहे हैं. बुधवार को फ्लाईदुबई फ्लाइट दुबई से उड़कर इजरायल के तेल अवीव जा रही थी. हवा में ही फ्लाइट कैप्टन पर उनके को-पायलट ने हमला कर दिया. इसके बाद पूरे प्लेन में अफरा-तफरी मच गई. हमले के कारण कैप्टन स्मित मच्छार बुरी तरह घायल हो गए. किसी तरह एक साहसी यात्री (पेशे से प्लंबर) ने हमलावर को साइड किया और फ्लाइट की कमान कुछ समय के लिए हाथ में ली.

हमलावर पायलट के पास कैसे आया हथियार

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हमला करने वाला को-पायलट ओमान का नागरिक है. उसने अपने साथी पायलट स्मित मच्छार पर हमला एक कुल्हाड़ी नुमा हथियार से किया. यह जानकारी मिलने के बाद दुनिया भर में इस बात को लेकर बातें होने लगी कि फ्लाइट में कोई कुल्हाड़ी लेकर कैसे चला गया. किसी ने उसे कैसे नहीं रोका.

विमान में पहले से रखी होती है 'कुल्हाड़ी'

ओमानी को-पायलट कुल्हाड़ी अपने साथ लेकर नहीं आया था, बल्कि वह पहले से फ्लाइट में ही रखी थी. दरअसल दुनिया भर में उड़ने वाली बड़ी विमानों में सुरक्षा के लिहाज से कुल्हाड़ी पहले से रखी होती है. वह इसलिए, ताकि आपातकाल के दौरान इसका उपयोग यात्रियों की जान बचाने के लिए किया जा सके.

एक उदाहरण से समझते हैं

उदाहरण के लिए, अगर उड़ान के दौरान विमान के किसी बंद पैनल या दीवार के पीछे आग लग जाए, तो पायलट इस कुल्हाड़ी से उस हिस्से को तोड़कर आग बुझा सकते हैं. इस कुल्हाड़ी के हैंडल पर रबर जैसी इंसुलेशन कोटिंग होती है, ताकि बिजली के तारों को काटते समय करंट न लगे. इसके अलावा, अगर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाए और कॉकपिट का दरवाजा जाम हो जाए, तो पायलट इस कुल्हाड़ी से खिड़की या दीवार तोड़कर बाहर निकलने का रास्ता बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें: फ्लाईदुबई की घटना से याद आया 50 साल पुराना एंटेबे हाइजैक, जब 102 यहूदियों को छुड़ाने दुश्मन देश में घुस गई थी इजरायली सेना

जिस हथियार को विमान में रखा गया था इमरजेंसी में इस्तेमाल करने के लिए. किसी को कहां पता था कि एक पढ़ा-लिखा पायलट अपने साथी पर उसी हथियार से हमला कर उसकी जान लेने की कोशिश करेगा.

ये भी पढ़ें: प्लंबर ने टीवी शो देखकर कैसे सीखा विमान उड़ाना, फ्लाईदुबई फ्लाइट की कॉकपिट में क्या हुआ? जानिए पूरी दास्तान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola