श्रीलंका के कोलंबो में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सहमे लोग

Updated:
विज्ञापन

भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका के कोलंबो में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर 6.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया.

विज्ञापन

श्रीलंका के कोलंबो में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर 6.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने कहा कि भूकंप आज दोपहर 12.31 बजे आया. भूकंप का झटका इतना जोरदार था कि लोग सहम गये. भूकंप से किसी के हताहत होने की खबर अभी नहीं आई है. इस बीच भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और माइंस ब्यूरो ने कहा कि भूकंप से श्रीलंका के लिए कोई खतरा नहीं है. भूकंप श्रीलंका से 800 किमी दक्षिणपूर्व में हिंद महासागर में 10 किमी की गहराई पर आया है.

विज्ञापन

इस बीच, यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) ने कहा कि सोमवार को दक्षिण सूडान और युगांडा के बीच सीमा के आसपास के क्षेत्र में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया. ईएमएससी ने कहा कि भूकंप 8 किमी (4.97 मील) की गहराई पर था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola