Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से हिली नेपाल की धरती, भारत के इन राज्यों में भी महसूस हुए झटके
Published by : Pritish Sahay Updated At : 04 Apr 2025 9:10 PM
Earthquake Tremor
Earthquake: नेपाल में शुक्रवार को देर शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई. भूकंप से किसी भी तरह के हताहत की फिलहाल कोई खबर सामने नहीं आई है. भूकंप के झटके भारत के भी कुछ इलाकों में महसूस किए गए हैं.
Earthquake: नेपाल में शुक्रवार (4 अप्रैल) को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप शुक्रवार देर शाम करीब 8 बजे आया. भूकंप का केंद्र नेपाल में 20 किलोमीटर की गहराई पर था. नेपाल के साथ-साथ भारत के कुछ इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. यूपी और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में झटके महसूस किए गए.
भारत के इन इलाकों में महसूस किए गए भूकंप के झटके
रिपोर्ट के मुताबिक भारत में भूकंप के झटके उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में महसूस किए गए. यूपी के लखनऊ और उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में अचानक धरती हिलने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया. पिथौरागढ़ में रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई. राहत की बात यही है कि अभी तक भूकंप से किसी किस्म के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है. हालांकि भूकंप आने के बाद लोगों में अचानक अफरा-तफरी का माहौल हो गया.
बुधवार को जापान में आया था भूकंप
बीते एक सप्ताह में दुनिया के कई हिस्सों में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. बुधवार (2 अप्रैल) को जापान की धरती भूकंप के तेज झटकों से हिल गई थी. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई थी. तेज झटके आने के बाद डरकर लोग इधर-उधर भागते नजर आए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप जापान के क्यूशू शहर में आया था.
म्यांमार में भूकंप से मची तबाही
बीते सप्ताह म्यांमार में आए भीषण भूकंप से तबाही मची है. भूकंप के कारण 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. हजारों लोग घायल हुए हैं. लगातार मलबा हटाने का काम किया जा रहा है. कई लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की उम्मीद है. बीते शुक्रवार को म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था. भूकंप के कारण हजारों इमारतें ढह गईं, पुल ध्वस्त हो गए और सड़कें उखड़ गईं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










