अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले डोनाल्ड ट्रंप पर यौनशोषण का आरोप, जानें कौन है ये मॉडल जिसने किया खुलासा

Updated at : 18 Sep 2020 2:30 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले डोनाल्ड ट्रंप पर यौनशोषण का आरोप, जानें कौन है ये मॉडल जिसने किया खुलासा

चुनाव के पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही है. इस बार एक पूर्व मॉडल ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगा दिया है. एमी डोरिस (Amy Dorris) नामक इस पूर्व मॉडल ने ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

विज्ञापन

चुनाव के पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही है. इस बार एक पूर्व मॉडल ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगा दिया है. एमी डोरिस (Amy Dorris) नामक इस पूर्व मॉडल ने ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

23 साल पुरानी बात याद करते हुए डोरिस ने ट्रंप को निशाने पर लिया और कहा कि एक टेनिस चैंपियनशिप के दौरान ट्रंप ने उनके साथ जबरदस्ती की थी. डोरिस की मानें तो, 5 सितंबर 1997 की बात है…न्यूयॉर्क में यूएस ओपन चल रहा था…इस दौरान ट्रंप ने उन्हें वीआईपी बॉक्स में जबरन किस कर लिया…

आगे डोरिस ने कहा कि इससे मैं घबरा गई…मैंने ट्रंप को दूर करना चाहा लेकिन उन्होंने पकड़ और मजबूत कर ली. इस घटना को मैं कभी भूल नहीं सकती. इसके बाद मैं खुद को अपमानित महसूस करने लगी. डोरिस के इस बयान के बाद डोनाल्ड ट्रंप की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. ट्रंप ने इन आरोपों का खंडन किया है.

इन गंभीर आरोप पर ट्रंप ने कहा कि 3 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है. यही वजह है कि इस तरह के आरोप मुझपर लगाने का काम किया जा रहा है.

24 साल की थीं मॉडल : एक इंटरव्यू में मॉडल इन बातों का उल्लेख किया है. इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि जब यह घटना हुई उस वक्त मैं 24 साल की थी. मैं काफी डर गई थीं उस वक्त… आगे वह कहतीं हैं कि मैंने लोगों को सच्चाई बताने का मन बनाया लेकिन हिम्मत नहीं जुटा सकी…

आरोप का खंडन : डोनाल्ड ट्रंप के वकीलों ने एमी डोरिस के आरोपों का खंडन किया है. उनका कहना है कि राष्ट्रपति ने कभी उनका उत्पीड़न करने का काम नहीं किया. यदि ऐसा हुआ होता तो वीआईपी बॉक्स में मौजूद लोग इसके प्रत्यक्षदर्शी होते. इस तरह के आरोप केवल राष्ट्रपति चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप की छवि बिगाड़ने की साजिश है.

ऐसा पहली बार नहीं : आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हैं कि ट्रंप पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं. ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन भी अपनी किताब में उनकी रंगीन मिजाज छवि को लेकर खुलासा कर चुके हैं.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola