Bomb Threat: डेल्टा एयरलाइंस के विमान में बम की धमकी से हड़कंप, यात्रियों को उतारकर जांच शुरू
डेल्टा एयरलाइन का विमान, फोटो- सोशल मीडिया
Bomb Threat: अमेरिका से आए डेल्टा एयरलाइंस के विमान में बम होने की खबर से हड़कंप मच गया. अज्ञात व्यक्ति की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आईं. विमान को एयरपोर्ट पर अलग जगह खड़ा कर यात्रियों को उतारा गया. अब विमान की तलाशी ली जा रही है. हालांकि, अब तक कोई विस्फोटक नहीं मिला है.
Bomb Threat: डेल्टा एयरलाइंस के एक विमान में बम होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. इजराइल की चैनल 12 न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, किसी अज्ञात व्यक्ति ने विमान में बम रखे जाने की जानकारी दी थी. इसके बाद एहतियात के तौर पर विमान को एयरपोर्ट के सामान्य पार्किंग क्षेत्र से दूर खड़ा किया गया. सभी यात्रियों को विमान से उतारकर सुरक्षा जांच शुरू की गई. विमान न्यूयार्क से इजराइल आ रहा था.
विमान की तलाशी में अब तक नहीं मिला कोई बम
सुरक्षा अधिकारियों को शक है कि बम की सूचना झूठी हो सकती है. इसके बावजूद किसी तरह का खतरा न रहे, इसलिए विमान की पूरी जांच की जा रही है. सुरक्षा टीमें तय नियमों के अनुसार विमान के अंदर विस्फोटक या किसी संदिग्ध सामान की तलाश कर रही हैं. फिलहाल विमान में कोई बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. जांच पूरी होने के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए