अमेरिका में विषेशज्ञों ने चेताया, मास्क नहीं पहनने पर भयावह हो सकता है मौत का आंकड़ा

Updated at : 05 Sep 2020 1:18 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका में विषेशज्ञों ने चेताया, मास्क नहीं पहनने पर भयावह हो सकता है मौत का आंकड़ा

कोरोना वायरस को लेकर हर दिन नये खुलासे हो रहे हैं. अमेरिका में इस महामारी ने तबाही मचा दी है. इसे लेकर वहा के एक्सपर्ट्स ने आंकड़ों का विश्लेषण करने के बाद एक बड़ा खुलासा किया है साथ ही चेतावनी भी दी है. उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका में लोग मास्क नहीं पहनते हैं तो देश में कोरोना वायरस से इस साल चार लाख 10 हजार लोगों की मौत हो सकती है. अपने पुराने आंकलन में बदलाव करते हुए वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मिट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन ने नया आंकड़ा जारी किया है.

नये आकलन के मुताबिक अब तक अमेरिका में हुए कोरोना से कुल एक लाख 86 हजार से दोगुना मौत होने का अनुमान लगाया गया है. इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मिट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन ने यह भी चेताया है कि दिसंबर के महीने में अमेरिका में कोरोना से हर दिन होने वाली मौत का आंकड़ा तीन हजार तक जा सकता है.

हालांकि कोरोना वायरस बीमारी के विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अमेरिकी मास्क पहनते हैं तो देश में कोरोना से होने वाली मौत में 30 फीसदी तक कमी लायी जा सकती है. जबकि विशेषज्ञों का मानना है अमेरिका में मास्क पहनने वालों की संख्या पहले से कम हो रही है.

अमेरिका सरकार द्वारा बनायी गयी एक टास्क फोर्स भी इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मिट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन के मॉडल्स र नजर रखती है. इस बीच इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मिट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन ने कहा है अगर लोगों ने मास्क पहनना नहीं शुरू किया तो अभी जो मौत के आंकड़े कम हो रहे हैं वो बढ़ सकता है. अमेरिका में कोरोना वायरस से हर रोज औसतन 850 लोगों की मौत हो रही है.

कोविड ट्रैकर के मुताबिक अमेरिका में कोरोना संक्रमण के अब तक छह लाख तीस हजार से अधिक मामले आ चुके हैं. आज यहां पर 50 हजार से अधिक कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आये हैं. जबकी कोरोना से मौत का आंकड़ा एक लाख 88 हजार को पार कर चुका है. आज जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक देश में 979 लोगों की मौत हुई है. जबकि तीन लाख 39 हजार लोग इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं.

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola