क्रिस हिपकिंस बने न्यूजीलैंड के नए PM, आखिरी बार लोगों को संबोधित करते हुए जेसिंडा अर्डर्न ने कही ये बात

Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Jan 2023 8:51 AM

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के नये पीएम हिपकिंग ने कहा कि नेतृत्व परिवर्तन खट्टा-मीठा है. उन्होंने कहा निश्चित तौर पर मैं, यह भूमिका संभालकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. जेसिंडा अर्डर्न को लेकर उन्होंने कहा कि वो मेरी बहुत अच्छी मित्र है.

विज्ञापन

लेबर पार्टी के नेता क्रिस हिपकिंस ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. इसी के साथ वो देश के 41वें प्रधानमंत्री बन गये हैं. बता दें, जेसिंडा अर्डर्न क्रिस हिपकिंस का नाम पीएम की रेस में सबसे आगे था. लेबर पार्टी के सांसदों ने उनके पक्ष में रविवार को सर्वसम्मति से मतदान किया था. गौरतलब है कि क्रिस हिपकिंग साल 2008 में पहली बार सांसद चुने गए थे. साल 2020 में उन्हें पहली बार मंत्री पद दिया गया था. वहीं, कार्मेल सेपुलोनी को न्यूजीलैंड का डिप्टी पीएम बनाया गया है.

बतौर पीएम आखिरी बार लोगों से मिली जेसिंडा अर्डर्न: इससे पहले मंगलवार को न्यूजीलैंड की पूर्व पीएम जेसिंडा अर्डर्न आखिरी बार लोगों  को संबोधित किया. एक सार्वजनिक सभा में जेसिंडा ने कहा कि वो सबसे ज्यादा लोगों को याद करेंगी क्योंकि वे उनके लिए नौकरी में खुश रहने की वहीं वजह थे. बता दें, अर्डर्न ने बीते गुरुवार के अचानक पद छोड़ने की घोषणा कर दी थी. जिसके बाद क्रिस हिपकिंस को प्रधानमंत्री बनाया गया.

हिपकिंस को लेकर जेसिंडा ने कही यह बात: बतौर प्रधानमंत्री अपने आखिरी काम के तौर पर अर्डर्न ने रातना मैदान में आयोजित एक समारोह में बोला. समारोह में हिपकिंग समेत कई और सांसद भी मौजूद थे. अर्डर्न बताया कि हिपकिंस से 20 साल पुरानी उनकी दोस्ती है. उन्होंने कहा कि यहां आने से पहले हिपकिंस के साथ 2 घंटे तक उन्होंने समय बिताया. अपने इस्तीफे के लेकर उन्होंने कहा कि कटु और महिला विरोधी बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि उनके इस्तीफा का यह कारण नहीं है.

Also Read: JNU में BBC की डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर बवाल, सड़कों पर उतरे छात्र, थाना के बाहर प्रदर्शन

जेसिंडा मेरी अच्छी मित्र-हिपकिंग: वहीं न्यूजीलैंड के पीएम हिपकिंग ने कहा कि नेतृत्व परिवर्तन खट्टा-मीठा है. उन्होंने कहा निश्चित तौर पर मैं, यह भूमिका संभालकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. उन्होंने कहा कि जेसिंडा मेरी बहुत अच्छी मित्र है. वहीं, जेसिंडा ने कहा कि उनके सहकर्मी असाधारण लोग हैं. मैंने न्यूजीलैंड के शानदार सेवकों के साथ यह किया और मैं यह जानते हुए नौकरी छोड़ रही हूं कि आपका भविष्य सुरक्षित हाथों में है.
भाषा इनपुट से साभार

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola