चीन-अमेरिका ट्रेड डील: 60 अरब डॉलर के आयात पर घटेगा शुल्क, AI पर भी बनी सहमति

Updated:
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग(Photo-X)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चीन और अमेरिका करीब 60 अरब डॉलर के द्विपक्षीय आयात पर शुल्क घटाने पर सहमत हुए हैं. खिलौने, घरेलू उपकरण, बच्चों के उत्पाद और रसोई-बाथरूम से जुड़े सामान समेत कई उत्पाद इसमें शामिल हैं. दोनों देशों के बीच AI को लेकर भी बातचीत का नया रास्ता खुला है.

विज्ञापन

चीन और अमेरिका के बीच व्यापार तनाव कम करने की दिशा में अहम सहमति बनी है. दोनों देश करीब 30-30 अरब डॉलर के आयातित सामान पर शुल्क घटाने पर सहमत हुए हैं. चीन के वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, दोनों तरफ चुने गए सामानों में 90 प्रतिशत से ज्यादा उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क हटाकर उन्हें सर्वाधिक तरजीही देश यानी MFN दर पर लाया जाएगा.

विज्ञापन

हालांकि, इसे पूरी तरह शुल्क-मुक्त व्यापार समझौता नहीं माना जा सकता, क्योंकि शुल्क में कटौती कुछ खास उत्पादों पर ही लागू होगी और इसके लिए दोनों देशों को अपनी घरेलू कानूनी प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी.

दोनों देश किन सामानों पर घटाएंगे शुल्क?

  • समझौते के तहत अमेरिका चीन से आयात होने वाले करीब 30 अरब डॉलर के सामान पर अतिरिक्त शुल्क कम करेगा. इसमें खिलौने, घरेलू उपकरण, बच्चों के उत्पाद, रसोई और बाथरूम से जुड़े सामान समेत कई उत्पाद शामिल हैं.
  • दूसरी तरफ चीन भी अमेरिका से आने वाले करीब 30 अरब डॉलर के सामान पर शुल्क कम करेगा. इसमें कृषि उत्पाद, निजी देखभाल के सामान, चिकित्सा उपकरण और कोयला शामिल हैं.

अमेरिकी कृषि उत्पादों को मिलेगी राहत

  • व्यापार समझौते में अमेरिकी कृषि उत्पादों को भी जगह मिली है. हालांकि, सभी उत्पादों पर एक जैसा शुल्क नहीं घटाया जाएगा. लेकिन कुछ प्रमुख कृषि वस्तुओं को लेकर दोनों देशों के बीच अलग-अलग शर्तें तय हुई हैं.
  • चीन ने अमेरिकी कोयले के आयात को भी बढ़ाने की संभावना जताई है. इसके लिए दोनों देशों के बीच कृषि और व्यापार से जुड़े कामकाजी समूह बनाए जाएंगे.

AI को लेकर भी बातचीत का रास्ता खुला

  • चीन और अमेरिका के बीच बातचीत सिर्फ टैरिफ तक सीमित नहीं रही. दोनों देशों ने AI से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत का ढांचा तैयार किया है.
  • दोनों पक्ष एआई से जुड़े जोखिम, संभावित फायदे और इससे जुड़े दूसरे मुद्दों पर आगे भी बातचीत करेंगे. इसके लिए दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है.

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप-शी जिनपिंग की मुलाकात से दुनिया को ₹580 लाख करोड़ का नुकसान! जानिए भारत पर क्या होगा असर?

क्या खत्म हो गया चीन-अमेरिका का व्यापार विवाद?

  • अभी इसे व्यापार विवाद का पूरी तरह समाधान कहना जल्दबाजी होगी. शुल्क में कटौती से दोनों देशों के करीब 60 अरब डॉलर के आयात को राहत मिल सकती है, लेकिन दुर्लभ खनिज, व्यापार संतुलन और दूसरे संवेदनशील मुद्दे अभी भी महत्वपूर्ण हैं.इसलिए मौजूदा समझौते को चीन और अमेरिका के बीच व्यापार तनाव कम करने की दिशा में एक कदम के तौर पर देखा जा सकता है. आने वाले समय में यह साफ होगा कि दोनों देश इस सहमति को किस तरह लागू करते हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola