China Coronavirus : चीन फिर लॉकडाउन की तरफ, 4000 से ज्यादा लोगों के क्वारंटाइन के लिए बनाया गया सेंटर

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Jan 2021 3:42 PM

विज्ञापन

जिस देश से कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई वह अबतक कोरोना से उबर नहीं पाया है. कोरोना के मामले यहां अब भी लगातार बढ़ रहे हैं. चीन में कोरोना की वैक्सीन आ गयी है और वैक्सीनेशन का कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है लेकिन अबतक कोरोना के मामले बढ़ ही रहे हैं.

विज्ञापन

जिस देश से कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई वह अबतक कोरोना से उबर नहीं पाया है. कोरोना के मामले यहां अब भी लगातार बढ़ रहे हैं. चीन में कोरोना की वैक्सीन आ गयी है और वैक्सीनेशन का कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है लेकिन अबतक कोरोना के मामले बढ़ ही रहे हैं.

चीन कोरोना से लड़ने की लंबी तैयारी कर रहा है. अब चीन क्वारंटाइन सेंटर बना रहा है. इस सेंटर में 4000 से ज्यादा लोगों को रखने की तैयारी कर रहा है. चीन ने यह सेंटर शिजियाझुआंग के बाहरी इलाके में बनाया है. यह हेबै प्रांत की प्रांतीय राजधानी है. यह देश की राजधानी बीजिंग को चारो तरफ से घेरे हुए है. चीन में अचानक कोरोना के मामले में वृद्धि हो रही है. ऐसा माना जा रहा है कि इनमें कोरोना का नया स्ट्रेन भी शामिल है.

Also Read: Joe Biden Inauguration 2021 : अमेरिका में नये राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण से पहले कोर्ट में बम की धमकी

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब भी सार्वजनिक समारोह पर रोक है. चीन में लूनर न्यू ईयर को लेकर अधिकारी चिंतित है. हर साल इस त्योहार को लेकर जश्न होता है. एक साथ सैकड़ों लोग मिलकर इस त्योहार का जश्न मनता है लेकिन मौजूदा स्थिति में चीन के हालात को देखते हुए इस पर रोक लगेगी.

Also Read: भारतीय मूल का यह व्यक्ति लिख रहा है दुनिया के सबसे ताकतवर व्यक्ति की स्पीच, पढ़ें भारत के किस शहर से है कनेक्शन

चीन एक बार फिर लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है. इस सेंटर में ऐसे लोगों को रखने की तैयारी है जो किसी ना किसी तरह से कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आये. अधिकारियों ने ट्रेसिंग और टेस्टिंग कार्यक्रम पर जोर दिया है. इस क्वारंटाइन सेंटर के निर्माण का काम 13 जनवरी को शुरू हुई था. इसमें जब काम शुरू हुआ तो 3000 लोगों को रखने की योजना थी अब इस जगह में 4160 लोगों को क्वारंटाइन करने की व्यस्था होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola