Bomb Attack: सीरिया में सेना की बस में बम से हमला, विस्फोट में 18 सैनिकों की मौत, 27 घायल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Oct 2022 5:50 PM
Bomb Attack on Army: सीरिया में सेना की एक बस पर बम से हमला किया गया. इस हमले में 18 सैनिकों के मारे जाने की खबर है. जबकि 27 सैनिक घायल हो गए है. इससे पहले मार्च के महीने में आतंकवादियों ने मध्य सीरिया के पलमीरा में सेना की बस पर हमला बोला था. उस हमले में 13 सैनिकों की मौत हो गई थी.
Bomb Attack on Army: सीरिया में आज यानी गुरुवार को सेना की एक पर बम से हमला किया गया. इस हमले में 18 सैनिकों के मारे जाने की खबर है. जबकि 27 सैनिक घायल हो गए है. सीरिया की सरकारी मीडिया ने सैन्य सूत्रों के हवाले से कहा है कि यह सेना पर बड़ा हमला है. सरकार ने यह भी कहा है कि हाल के दिनों में सेना पर इस तरह के कई हमले हुए हैं.
हमले में 18 जवानों की मौत, 27 अन्य घायल: बस हमले में 27 अन्य सेना के जवान घायल हुए हैं. घायलों में कई की हालत गंभीर है ऐसे में मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है. बता दें, इस बम हमले में कम से कम 18 सैनिकों के मारे जाने की खबर है. गौरतलब है कि इससे पहले भी सेना पर आतंकियों ने हमला किया है.
मार्च में हुआ था बड़ा हमला: इससे पहले मार्च के महीने में आतंकवादियों ने मध्य सीरिया के पलमीरा में सेना की बस पर हमला बोला था. उस हमले में 13 सैनिकों की मौत हो गई थी. जबकि 18 अन्य घायल हुए थे. वहीं बीते साल 2021 के अक्टूबर महीने में भी सेना की बस विस्फोट के चपेट में आ गयी थी, जिसमें 14 सैनिकों की मौत हो गयी थी.
इस्लामिक स्टेट ने किया था हमला: गौरतलब है सीरिया के सैनिकों पर पहले जितने हमले हुए है उसके लिए सीरिया प्रशासन ने लिए इस्लामिक स्टेट (ISIS) को जिम्मेदार ठहराया था. प्रशासन का कहना है कि ये दक्षिण और मध्य सीरिया में सक्रिय है.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










