Corona Vaccine in America: अमेरिका में कोरोना के दूसरे वैक्सीन को भी मंजूरी, फाइजर के बाद मॉडर्ना का टीका भी उपलब्ध

Corona Vaccine in America: कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित अमेरिका के लिए राहत भरी खबर है. अब अमेरिका में मॉडर्ना वैक्सीन (Moderna Vaccine) को भी आपात काल में उपयोग करने के लिए मंजूरी मिल गई है.
Corona Vaccine in America: कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित अमेरिका के लिए राहत भरी खबर है. अब अमेरिका में मॉडर्ना वैक्सीन (Moderna Vaccine) को भी आपात काल में उपयोग करने के लिए मंजूरी मिल गई है. अमेरिका के पास अब कोरोना वैक्सीन के दो विकल्प हैं. गौरतलब है कि, अमेरिका में फाइजर वैक्सीन को पहले ही मंजूरी मिल गई थी. इसके बाद अमेरिका में मॉडर्ना वैक्सीन की 6 मिलियन डोज जल्द ही उपलब्ध होगी.
गौरतलब है कि, अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मॉडर्ना इंक और राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के बनाये टीके के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है. अमेरिका में कोरोनावायरस के बढ़ते मामले और इससे हो रही मौतें को देखते हुए कोरोना की दूसरी वैक्सीन को आना काफी अहम माना जा रहा है.
बता दें, मॉडर्ना कंपनी और नेशनल हेल्थ इंस्टीट्यूट की ओर से बनाये गये इस वैक्सीन का इस्तेमाल सोमवार से शुरू होगा. यहां ये भी बता दें कि, मॉडर्ना कंपनी की यह पहली वैक्सीन है जिसे मंजूरी दी गई है. मॉडर्ना वैक्सीन का इस्तेमाल 18 साल से ऊपर की उम्र के लोगों के लिए है.
अमेरिका में यह दूसरा कोविड-19 टीका है, जिसे मंजूरी दी गई है. बीते सप्ताह फाइजर वैक्सीन को मंजूरी दी गई थी. अमेरिका के अधिकारी का कहना है कि ‘एफडीए ने पाया है कि मॉडर्ना कोरोना का टीका आपातकालीन परिस्थितियों में इस्तेमाल किये जाने के लिये कई मानदंडों पर ज्यादा खरा साबित हुआ है’.
इधर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने मॉडर्ना वैक्सीन को लेकर ट्वीट भी किया है. जिसमें उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि, मॉडर्ना वैक्सीन अब उपलब्ध है.’ अमेरिका द्वारा मंजूरी मिलने के बाद अब मॉडर्ना वैक्सीन के स्टोरेज का काम शुरू हो जाएगा. गौरतलब है कि, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी भी सोमवार को कोरोना वैक्सीन का टीके लेंगे.
Also Read: एचआरसीटी जांच के लिए 2000 की जगह वसूल रहे 3500 रुपये, जानिये क्या है सरकार की गाइडलाईन
पूरी दुनिया कोरोना के कहर से कराह रही है, अमेरिका में कोरोना से 3 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी है. दुनियाभर में 1.7 मिलियन लोग कोरोना के कारण गाल के गाल में समा गये हैं. ऐसे में कोरोना के दो वैक्सीन का देश में होना अमेरिका के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है.
Posted by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




