अमेरिका के बाद मिस्र दौरे पर PM Modi, शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ राष्ट्रपति सीसी से कई मुद्दों पर करेंगे बात

Published by : Pritish Sahay Updated At : 24 Jun 2023 7:43 AM

विज्ञापन

पीएम मोदी का आज से दो दिवसीय मिस्र की राजकीय यात्रा पर रहेंगे. अपनी मिस्र यात्रा के दौरान पीएम मोदी प्रथम विश्व युद्ध में मिस्र और फलस्तीन में जान गंवाने वाले बहादुर भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे. इसके अलावा पीएम मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अल सीसी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे.

विज्ञापन

PM Modi, Egypt: पीएम मोदी की अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा पूरी हो गई है. अमेरिका के बाद अब आज यानी शनिवार से अफ्रीकी देश मिस्र की यात्रा पर रहेंगे. पीएम मोदी 2 दिवसीय मिस्र की राजकीय दौरे पर हैं. पीएम मोदी अमेरिकी से मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचेंगे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा. मिस्र में पीएम मोदी राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के साथ बैठक करेंगे. गौरतलब है कि इससे पहले 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी को बतौर चीफ गेस्ट भारत बुलाया गया था.

प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को देंगे श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के दूसरे चरण में 24 से 25 जून तक मिस्र की राजकीय यात्रा पर काहिरा में रहेंगे. पीएम मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर यह राजकीय यात्रा कर रहे हैं. बता दें, 1997 के बाद द्विपक्षीय यात्रा पर मिस्र की यात्रा पर जाने वाले पीएम मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं.

अपनी मिस्र यात्रा के दौरान पीएम मोदी प्रथम विश्व युद्ध में मिस्र और फलस्तीन में जान गंवाने वाले बहादुर भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे. पीएम मोदी हेलियोपोलिस युद्ध स्मारक जायेंगे और शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे. बता दें, हेलियोपोलिस युद्ध स्मारक करीब 4000 भारतीय सैनिकों के स्मारक के रूप में बनाया गया है जो प्रथम विश्व युद्ध में मिस्र और फलस्तीन में शहीद हुए थे.

मिस्र दौरे में इन मुद्दों पर हो सकती है बात
पीएम मोदी ने अमेरिका में कहा कि वो मिस्र की यात्रा को लेकर उस्ताहित हैं. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि वो राष्ट्रपति सीसी और मिस्र सरकार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं. उन्होंने कहा कि मुझे मिस्र में ऊर्जावान भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करने का भी अवसर मिलेगा. अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी अल हकीम मस्जिद जायेंगे. इसके अलावा अपने दौरे में पीएम मोदी इंडिया यूनिट के साथ भी संवाद करेंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अल सीसी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे.

काफी अहम रहा पीएम मोदी का अमेरिका दौरा
मिस्र से पहले पीएम मोदी अमेरिकी की राजकीय यात्रा पर थे. पीएम मोदी का अमेरिका यात्रा दोनों देशों के रिश्तों में और मजबूती लाने वाला साबित हुए. पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ कई मुद्दों पर बातचीत की. साथ ही भारत और अमेरिका के बीच सहमति और सहयोग का नया अध्याय शुरू हो गया है. वहीं पीएम मोदी ने यूएस में अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को भी संबोधित किया. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने भारत अमेरिका संबंध, रूस यूक्रेन युद्ध, जलवायु लक्ष्यों, महिला सशक्तिकरण, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई समेत कई अहम मुद्दों पर भारत का पक्ष रखा.

भाषा इनपुट से साभार

Also Read: लोकतंत्र पर संदेश, आतंकवाद पर प्रहार, सबका साथ सबका विकास… बाइडन संग स्टेट डिनर में PM मोदी की 5 बड़ी बातें

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola