पाक की जेल से भारत के 45 मछुआरे रिहा

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:41 PM

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने आज सद्भावना दर्शाने के एक कदम के तहत 45 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया लेकिन भारतीय अधिकारियों को इसकी सूचना नहीं मिलने के कारण उनकी रिहाई पर भ्रम की स्थिति बन गयी है. इन मछुआरों को कराची की जेल से रिहा कर एक बस में बिठाया गया जो उन्हें पूर्वी […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने आज सद्भावना दर्शाने के एक कदम के तहत 45 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया लेकिन भारतीय अधिकारियों को इसकी सूचना नहीं मिलने के कारण उनकी रिहाई पर भ्रम की स्थिति बन गयी है.

इन मछुआरों को कराची की जेल से रिहा कर एक बस में बिठाया गया जो उन्हें पूर्वी शहर लाहौर ले जायेगी. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारतीय उच्चायोग को उनकी रिहाई की आधिकारिक सूचना नहीं दी.

सूत्रों ने बताया कि इनमें से कई मछुआरों की पहचान सत्यापित नहीं की गयी है और कई ने अपनी कैद की अवधि पूरी नहीं की है. उन्होंने बताया कि इन मछुआरों को कल वाघा सीमा से भारत में दाखिल होने देने से पहले कई तरह की औपचारिकतायें पूरी की जानी हैं. एक सूत्र ने बताया, ‘‘अगर ये औपचारिकतायें पूरी नहीं हुयीं, तो ये कैदी सीमा पार नहीं कर सकते.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola