कुवैत में फोटो प्रदर्शनी शुरू
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:40 PM
दुबई: भारत के इस्लामी स्मारकों की 45 तस्वीरों की एक प्रदर्शनी कुवैत में शुरु हुई है. यह तस्वीरें एक भारतीय इतिहासकार और छायाकार बिनॅय के बहल ने अपने कैमरे से खींचीं थीं. प्रदर्शनी का उद्घाटन कल कुवैत में “नेशनल काउंसिल ऑफ कल्चर, आर्ट एंड लैटर्स” में कला एवं रंगमंच क्षेत्र के सहायक महासचिव मोहम्मद अल […]
दुबई: भारत के इस्लामी स्मारकों की 45 तस्वीरों की एक प्रदर्शनी कुवैत में शुरु हुई है. यह तस्वीरें एक भारतीय इतिहासकार और छायाकार बिनॅय के बहल ने अपने कैमरे से खींचीं थीं.
प्रदर्शनी का उद्घाटन कल कुवैत में “नेशनल काउंसिल ऑफ कल्चर, आर्ट एंड लैटर्स” में कला एवं रंगमंच क्षेत्र के सहायक महासचिव मोहम्मद अल असौसी ने किया. इसमें प्रदर्शित 45 तस्वीरों में भारत की समृद्ध विरासत को दर्शाने वाली मुगलकाल की वास्तुकला की तस्वीरें भी शामिल हैं.27 मई तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का आयोजन कुवैत स्थित भारतीय दूतावस ने नेशनल काउंसिल के सहयोग से किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










