Happy New Year 2025: Jio के धमाकेदार प्लान के साथ करें नये साल का स्वागत, मिलेंगे बेमिसाल फायदे
Cheapest Jio Recharge: रिलायंस जियो ने पेश किये ₹150 से कम कीमत में 4 शानदार रिचार्ज प्लान्स, जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली डेटा और जियो टीवी का फ्री ऐक्सेस शामिल है. जानिए कौन-सा प्लान आपके लिए बेस्ट है
Jio Happy New Year Plan: इस प्लान में यूजर्स को पूरे 200 दिन अनलिमिटेड 5G स्पीड, वॉयस कॉल और SMS के फायदे मिलते हैं.
Happy New Year 2025 Plan: रिलायंस जियो ने मोबाइल यूजर्स के लिए नया रीचार्ज प्लान पेश किया है. इस खास प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमत 2025 रुपये है. इस प्लान में यूजर्स को पूरे 200 दिन अनलिमिटेड 5G स्पीड, वॉयस कॉल और SMS के फायदे मिलते हैं. इसके साथ ही, 500 GB 4G डेटा (रोजाना 2.5 GB) के बेनिफिट्स भी मिलेंगे. जियो का यह रीचार्ज प्लान 349 रुपये के बराबर वाले मासिक प्लान की तुलना में 468 रुपये की बचत करेगा. साथ ही, पार्टनर कंपनियों के 2150 रुपये कीमत के शानदार कूपन भी पाएं.
Happy New Year 2025 Plan: नये 2025 प्लान के फायदे
अनलिमिटेड 5G स्पीड
500 GB 4G डेटा (रोजाना 2.5 GB)
अनलिमिटेड वॉयस कॉल और SMS
पार्टनर कंपनियों के कूपन, जिनकी कीमत रुपये 2150 है
500 रुपये का AJIO कूपन, न्यूनतम 2500 रुपये की खरीदारी पर रिडीम किया जा सकता है
Swiggy पर न्यूनतम 499 रुपये की खरीदारी पर 150 रुपये की छूट
EaseMyTrip.com मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर फ्लाइट बुकिंग पर 1500 रुपये की छूट.
नये साल के स्वागत के मौके पर आये रिलायंस जियो के इस खास प्लान की ऑफर अवधि 11 जनवरी 2025 तक है.
Jio Recharge: 200 रुपये सस्ता हुआ यह प्लान, वैलिडिटी भी मिलेगी ज्यादा
Jio का सबसे सस्ता रीचार्ज, कम खर्च में पूरे महीने अनलिमिटेड कॉल और डेटा का फायदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए