इराक:हमले में सात लोगों की मौत

Published at :04 Feb 2014 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
इराक:हमले में सात लोगों की मौत

बगदाद:इराक की राजधानी बगदाद और इसके आसपास के इलाकों में बम विस्फोटों में सात लोगों की मौत हो गई है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बगदाद के पश्चिमी शुरता जिले में एक बाजार में आज सुबह हुए बम विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए. दक्षिण पश्चिम […]

विज्ञापन

बगदाद:इराक की राजधानी बगदाद और इसके आसपास के इलाकों में बम विस्फोटों में सात लोगों की मौत हो गई है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बगदाद के पश्चिमी शुरता जिले में एक बाजार में आज सुबह हुए बम विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए.

दक्षिण पश्चिम मालीफ इलाके में एक अन्य कार बम विस्फोट में दो लोग मारे गए जबकि नौ अन्य घायल हो गए. वहीं, उत्तरी उपनगरीय इलाका ताजी में पुलिस के एक काफिले को निशाना बनाया गया. इसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए. गौरतलब है कल इराक के विभिन्न हिस्सों में कार बम विस्फोटों में कम से कम 23 लोग मारे गए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola