थाइलैंड में विपक्ष की रैली में विस्फोट, 36 घायल

बैंकाक: थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में आज सरकार विरोधी एक रैली को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट कम से कम 36 लोग घायल हो गए.अज्ञात हमलावरों का यह ताजा हमला प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्र को हटाने की मांग कर रहे विपक्षी समर्थकों की रैली में हुआ. विपक्षी नेता और पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स कमेटी मूवमेंट के प्रमुख […]
बैंकाक: थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में आज सरकार विरोधी एक रैली को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट कम से कम 36 लोग घायल हो गए.अज्ञात हमलावरों का यह ताजा हमला प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्र को हटाने की मांग कर रहे विपक्षी समर्थकों की रैली में हुआ.
विपक्षी नेता और पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स कमेटी मूवमेंट के प्रमुख सुथेप थाउगसुबान इस रैली का नेतृत्व कर रहे थे. हमले में उन्हें कोई चोट नहीं आई.
सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने सोमवार से थाइलैंड की राजधानी की बड़ी सड़कें अवरुद्ध कर रखी हैं. यह कार्रवाई बैंकाक बंद करने और 46 वर्षीय प्रधानमंत्री को पद से हटाने के लिए चलाए जा रहे उनके अभियान का हिस्सा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










