पाकिस्तान ने कहा, भारतीय सेना प्रमुख की टिप्पणी उकसाने वाली

इसलामाबाद : भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह की ओर से नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम के उल्लंघन को लेकर आगाह किए जाने के बाद पाकिस्तानी सेना ने आज कहा कि इस तरह के उकसाने वाले बयान नुकसानदेह हो सकते हैं. पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ने एक बयान में कहा कि सिंह का बयान […]
इसलामाबाद : भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह की ओर से नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम के उल्लंघन को लेकर आगाह किए जाने के बाद पाकिस्तानी सेना ने आज कहा कि इस तरह के उकसाने वाले बयान नुकसानदेह हो सकते हैं. पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ने एक बयान में कहा कि सिंह का बयान ह्जमीनी हकीकत से उलट है.
थलसेना प्रमुख ने पाक को चेताया कहा, नियमों के उल्लंघन पर शांत नहीं बैठेगा भारत
सेना के मुख्य प्रवक्ता मेजर जनरल आसिम बाजवा ने बयान में कहा, इस तरह के आरोप और उकसाने वाले बयान अफसोसनाक और नुकसानदेह हैं. बयान में कहा गया है कि पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम समझौते का सम्मान करती है. पाकिस्तानी सेना ने कहा, 24 दिसंबर, 2014 को सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच बैठक के बाद नियंत्रण रेखा पर स्थिति में काफी सुधार हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










