सिंगापुर दंगा मामले में तीन भारतीयों ने लगाया पुलिस पर बुरे बर्ताव का आरोप

सिंगापुर : सिंगापुर में 8 दिसंबर को दंगा मामले में कथित भूमिका के लिए यहां की अदालत में आरोपों का सामना कर रहे तीन भारतीयों ने पुलिसिया जुल्म पर यहां आतंरिक मामलों के कार्यालय(आईएओ )में औपचारिक शिकायत दर्ज करायी है. ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ के मुताबिक, तीनों में पर्यटक के तौर पर सिंगापुर आने वाले एक […]
सिंगापुर : सिंगापुर में 8 दिसंबर को दंगा मामले में कथित भूमिका के लिए यहां की अदालत में आरोपों का सामना कर रहे तीन भारतीयों ने पुलिसिया जुल्म पर यहां आतंरिक मामलों के कार्यालय(आईएओ )में औपचारिक शिकायत दर्ज करायी है.
‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ के मुताबिक, तीनों में पर्यटक के तौर पर सिंगापुर आने वाले एक आईटी उत्पाद प्रबंधक अरुण कलीमूर्ति :28:, यहां पर काम करने वाले राजेंद्रन मोहन( 25 )और रवि अरुण वेंगटेश( 24 )पर कथित तौर पर दंगे का आरोप लगाया गया है.
तीनों ने आरोप लगाया है कि दंगे में अपनी भूमिका कबूल कराने के लिए उन्हें शारीरिक प्रताड़ना दी गयी. उन्हें बेइज्जत किया गया और धमकी दी गयी.
उनके वकील एम रवि ने आईएओ से आरोपों की ‘पारदर्शी और निष्पक्ष’ जांच का अनुरोध किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










