दक्षिणी सूडान में हजारों लोगों के मारे जाने की आशंका

Published at :25 Dec 2013 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
दक्षिणी सूडान में हजारों लोगों के मारे जाने की आशंका

जूबा: संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि दक्षिणी सूडान में एक सप्ताह की हिंसा में हजारों लोग मारे गए हैं. कुछ सामूहिक कब्र मिलने की खबरें सामने आ रही है. इसके बारे में ऐसे समय में जानकारी मिली है जब बर्बर जातीय हिंसा की खबरें लगातार आती रही है. देश में संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों […]

विज्ञापन

जूबा: संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि दक्षिणी सूडान में एक सप्ताह की हिंसा में हजारों लोग मारे गए हैं. कुछ सामूहिक कब्र मिलने की खबरें सामने आ रही है. इसके बारे में ऐसे समय में जानकारी मिली है जब बर्बर जातीय हिंसा की खबरें लगातार आती रही है. देश में संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के प्रमुख तोबी लांजर ने बताया कि ‘इस बात को लेकर मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि हजारों की जान गयी है’. विश्व के सबसे युवा राष्ट्र में जातीय हिंसा और संघर्ष में इतनी बड़ी तादात में मारे गए लोगों के बारे में पहली बार स्पष्ट संकेत मिला है.

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख नवी पिल्लै ने बताया कि सामूहिक कब्र विद्रोहियों के गढ वाले शहर बेनतिउ में मिली है. वहीं, राजधानी जूबा में कम से कम दो सामूहिक कब्र मिलने की खबरें सामने आ रही है.

राष्ट्रपति सल्वा कीर और उनके प्रतिद्वंद्वी रीक माचर के समर्थकों के बीच संघर्ष के एक सप्ताह के बाद इस तरह की घटनाएं सामने आयी है. दक्षिणी सूडान में लंबे समय से हिंसा का दौर चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola