फ्रांस में हेलीकॉप्टर हादसे में चीन के अरबपति के मारे जाने की आशंका

Published at :21 Dec 2013 1:51 PM (IST)
विज्ञापन
फ्रांस में हेलीकॉप्टर हादसे में चीन के अरबपति के मारे जाने की आशंका

बॉरद्यो : फ्रांस में आज हुई एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीन के एक अरबपति सहित चार लोगों के मारे जाने की आशंका है.हादसा तब हुआ जब चीनी अरबपति द्वारा फ्रांस में हाल में खरीदे गए अंगूर के बगीचे के उपर उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर एक नदी में जा गिरा. हांगकांग आधारित ब्रिल्यंट समूह […]

विज्ञापन

बॉरद्यो : फ्रांस में आज हुई एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीन के एक अरबपति सहित चार लोगों के मारे जाने की आशंका है.हादसा तब हुआ जब चीनी अरबपति द्वारा फ्रांस में हाल में खरीदे गए अंगूर के बगीचे के उपर उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर एक नदी में जा गिरा.

हांगकांग आधारित ब्रिल्यंट समूह के मुखिया लाम कोक :46: ने फ्रांस के बारद्यो में हाल में अंगूर का एक बगीचा खरीदा था. कल जिस समय हादसा हुआ उस समय वह अपनी इस नई संपत्ति का हेलीकॉप्टर से मुआयना कर रहे थे. हेलीकॉप्टर को बाग के पूर्व मालिक जेम्स ग्रगोइर उड़ा रहे थे.

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि आपातकालीन कर्मियों ने दोरदोग्ने नदी में मलबा मिलने के बाद हेलीकॉप्टर से एक शव को बाहर निकाला जिसकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है. हेलीकॉप्टर में सवार तीन अन्य लोग अब भी लापता हैं. इसमें चीनी अरबपति का बेटा और एक दुभाषिया भी सवार था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola