पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने की अपील कहा, ना मनायें वेलेनटाइन डे
Updated at : 13 Feb 2016 6:00 PM (IST)
विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने अपने देशवासियों से कहा है कि वे वेलेनटाइन डे मनाने से परहेज करें क्योंकि पश्चिमी देशों की परंपरा ‘हमारी संस्कृति का हिस्सा’ नहीं है. हुसैन छात्रों की एक सभा में कहा, ‘‘हमें वेलेनटाइन डे मनाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि इसका हमारी सभ्यता से कोई संबंध नहीं […]
विज्ञापन
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने अपने देशवासियों से कहा है कि वे वेलेनटाइन डे मनाने से परहेज करें क्योंकि पश्चिमी देशों की परंपरा ‘हमारी संस्कृति का हिस्सा’ नहीं है.
हुसैन छात्रों की एक सभा में कहा, ‘‘हमें वेलेनटाइन डे मनाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि इसका हमारी सभ्यता से कोई संबंध नहीं है.” उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों की परंपरा का आंख मूंदकर पालन करने से हमारे मूल्य कमजोर कर रहे हैं और इससे कई समस्याएं भी पैदा होंगी.
हुसैन ने कल कहा कि पाकिस्तान अपने महान नेताओं की शिक्षाओं को अपनाकर तरक्की हासिल कर सकता है. र् वेलेनटाइन डे के खिलाफ हुसैन की यह टिप्पणी उस वक्त आई है जब पेशावर और कोहाट में निर्वाचित परिषद ने अपने वहां वेलेनटाइन डे मनाने पर रोक लगा दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




