Photos: खूबससूरत वादियों का आनंद लेना चाहते हैं तो सरायकेला आइए, पालना डैम की सुंदरता ऐसी है कि मन मोह लेगी
Published by : Sameer Oraon Updated At : 14 Dec 2024 7:29 PM
सरायकेला का पालना डैम
Tourist Place In Saraikela: सरायकेला के पालना डैम चारों तरफ से पहाड़ों से घिरा हुआ है. इसके आसपास का नजारा ऐसा है कि लोग इसकी खूबसूरती को कैमरे में कैद करना नहीं भूलते.
सरायकेला, शचिंद्र कुमार दाश/संजय महतो : सरायकेला-खरसावां जिला के चौका में पालना डैम स्थित है. जो कि पहाड़ों से घिरा हुआ है. हरे-भरे जंगलों और पर्वत श्रेणियों की तलहटी पर स्थित पालना डैम की प्रकृतिक सुंदरता हर किसी को अपनी ओर खींचती करती है. इसके चारों ओर फैली हरियाली इसे सैलानियों के बीच लोकप्रिय बनाती है. हरे-भरे जंगल और पहाड़ के करीब स्थित पालना डैम का दृश्य मनोरम दिखाई देता है.
डैम के आसपास का नजारा सुकुन का ऐहसास कराता है
दिसंबर और जनवरी में पिकनिक मनाने पहुंचने वाले सैलानी पालना डैम की सुंदरता को अपने कैमरे में कैद करना नहीं भूलते. इस डैम में अक्सर पर्यटक मछली पकड़ते भी देखे जा सकते हैं. यहां के आसपास का मनोरम नजारा और शांत वातावरण लोगों को शांति और सुकून का एहसास कराता है. हर साल यहां बड़ी संख्या में सैलानी अपने परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने और छुट्टियां बिताने आते हैं. हालांकि रात्रि में इसके आसपास ठहरने की सुविधा नहीं है.

1983 में बना था पालना डैम
पालना डैम का उद्घाटन 14 जनवरी 1983 को संयुक्त बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा ने किया था. यह जिले के नामी पर्यटन स्थलों में शामिल है. झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से भी इसे ब्रांडिंग की जा रही है. पहले यह इलाका नक्सल प्रभावित था, इस वजह से यहां पर्यटकों का आना जाना कम होता था. लेकिन बीते कुछ सालों से नक्सल गतिविधि समाप्त हो जाने से पर्यटकों की संख्या बढ़ोतरी हुई है.

एनएच से दो किमी की दूरी पर है पालना डैम
जमशेदपुर से रांची की ओर जाने वाले रास्ते में 45 किलोमीटर की दूरी पर एनएच- 33 के किनारे बड़ामटांड के बांयी ओर से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर पालना डैम स्थित है. चौका मोड़ पर उतर कर भी यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है. यहां आने के लिए आप अपने निजी वाहन या कैब बुक कर आ सकते हैं.
Also Read: PHOTOS: धनबाद के बाबूडीह बस्ती में अंधाधुंध फायरिंग से दहशत, कारतूस का खोखा बरामद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










