नेलर पाकिस्तानी टीम के ट्रेनर और फिजियो नियुक्त

Published at :04 Dec 2013 12:24 PM (IST)
विज्ञापन
नेलर पाकिस्तानी टीम के ट्रेनर और फिजियो नियुक्त

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(पीसीबी )ने राष्ट्रीय टीम से जुड़े स्थानीय ट्रेनर और डाक्टर को बर्खास्त कर इंग्लैंड के डेल नेलर को अगले चार महीनों के लिये फिजियो और ट्रेनर नियुक्त किया है.संयुक्त अरब अमीरात में श्रीलंका के खिलाफ 11 दिसंबर से शुरु हो रही ‘घरेलू’ श्रृंखला से पहले यह कदम उठाया गया है. बोर्ड […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(पीसीबी )ने राष्ट्रीय टीम से जुड़े स्थानीय ट्रेनर और डाक्टर को बर्खास्त कर इंग्लैंड के डेल नेलर को अगले चार महीनों के लिये फिजियो और ट्रेनर नियुक्त किया है.संयुक्त अरब अमीरात में श्रीलंका के खिलाफ 11 दिसंबर से शुरु हो रही ‘घरेलू’ श्रृंखला से पहले यह कदम उठाया गया है.

बोर्ड ने घोषणा करते हुए कहा, ‘‘नेलर योग्य फिजियो, ट्रेनर और बायो मेकेनिक्स विशेषज्ञ हैं. वह बांग्लादेश में विश्व ट्वेंटी20 कप के बाद तक टीम से जुड़े रहेंगे.’’ बोर्ड ने पूर्व कप्तान मोइन खान को मैनेजर, शाहिद अस्लम को सहायक कोच बरकरार रखा है. आस्ट्रेलियाई मुख्य कोच डेव वाटमोर और क्षेत्ररक्षण कोच जूलियन फाउंटेन भी टीम के साथ होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola