इराक में कार बम विस्फोट, गोलीबारी में 17 की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:37 PM

विज्ञापन

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद और एक उत्तरी शहर में हुए कार बम विस्फोटों एवं गोलीबारी में 17 लोगों की मौत हो गई. इन हमलों से पहले कल शिया बहुल इलाकों में कई बम विस्फोट हुए जिनमें 33 लोग मारे गए थे. इन हमलों से इराक में हिंसा के भयावह दौर के फिर से लौटने […]

विज्ञापन

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद और एक उत्तरी शहर में हुए कार बम विस्फोटों एवं गोलीबारी में 17 लोगों की मौत हो गई.

इन हमलों से पहले कल शिया बहुल इलाकों में कई बम विस्फोट हुए जिनमें 33 लोग मारे गए थे. इन हमलों से इराक में हिंसा के भयावह दौर के फिर से लौटने की आशंका बढ़ गई है. बगदाद पुलिस ने बताया कि पहला कार बम विस्फोट सद्र इलाके के एक बस एवं टैक्सी स्टॉप के निकट किया गया. इस हमले में नौ लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए.

दूसरा विस्फोट कामालिया इलाके के एक बाजार में हुआ. इसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए. चिकोक में हुए कार बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए.उत्तरी शहर मोसूल में हुए हमले में दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए थे. बगदाद के निकट बैया इलाके में एक सांसद के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola