बांग्लादेश में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन कल

ढाका: बांग्लादेश की विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और उसके सहयोगी दलों ने चुनाव टालने को लेकर दबाव बनाने के लिए तीन दिवसीय अपनी हड़ताल आज समाप्त होने के बाद कल से देशभर में ताजा विरोध रैलियां आयोजित करने की घोषणा की है. बीएनपी के संयुक्त सचिव रुहुल कबीर रिजवी ने यहां संवाददाताओं से कहा […]
ढाका: बांग्लादेश की विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और उसके सहयोगी दलों ने चुनाव टालने को लेकर दबाव बनाने के लिए तीन दिवसीय अपनी हड़ताल आज समाप्त होने के बाद कल से देशभर में ताजा विरोध रैलियां आयोजित करने की घोषणा की है.
बीएनपी के संयुक्त सचिव रुहुल कबीर रिजवी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी ऐसी ही एक रैली का आयोजन अपराह्न तीन बजे राजधानी ढाका के सोहरावर्दी उद्यान में करेगी.
बीएनपी के नेतृत्व वाला विपक्ष मांग कर रहा है कि चुनाव को तब तक के लिए टाल दिया जाए जब तक कि चुनाव कालीन सरकार को लेकर विवाद सुलझ नहीं जाता. चुनाव आगामी पांच जनवरी को निर्धारित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










