अफ्रीकी भाषा की प्रतियोगिता में भारतीय छात्र ने जीता पुरस्कार

Published at :14 Nov 2013 12:00 PM (IST)
विज्ञापन
अफ्रीकी भाषा की प्रतियोगिता में भारतीय छात्र ने जीता पुरस्कार

जोहानिसबर्ग : अधिकतर भारतीय-दक्षिण अफ्रीकी छात्र जहां अफ्रीकी भाषा को सीखने से संकोच करते हैं वहीं 13 वर्षीय भारतीय छात्र अंगद सेना की इस भाषा पर मजबूत पकड़ ने उन्हें यहां आने के मात्र दो वर्षों में राष्ट्रीय सम्मान दिला दिए हैं. सेना 2011 में जब अपने पिता तजिंदर और अध्यापिका मां अमरजीत के साथ […]

विज्ञापन

जोहानिसबर्ग : अधिकतर भारतीय-दक्षिण अफ्रीकी छात्र जहां अफ्रीकी भाषा को सीखने से संकोच करते हैं वहीं 13 वर्षीय भारतीय छात्र अंगद सेना की इस भाषा पर मजबूत पकड़ ने उन्हें यहां आने के मात्र दो वर्षों में राष्ट्रीय सम्मान दिला दिए हैं.

सेना 2011 में जब अपने पिता तजिंदर और अध्यापिका मां अमरजीत के साथ प्रीटोरिया आया था तो उसने थेरेसा पार्क प्राइमरी स्कूल में दूसरी अनिवार्य भाषा के लिए जुलु के बजाए अफ्रीकी भाषा का चयन किया था.

सेना ने कहा, ‘‘ मैंने इस भाषा की मूल बातें जानने के बाद काफी पुस्तकें पढी जिन्होंने मेरी काफी मदद की.’’उसने 2012 में रैडिकाले रेंडेनार्सशीर्षक पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर की भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया था. इस वर्ष भी उसने इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola