मुरसी ने कहा ‘मैं राष्ट्रपति हूं’, सुनवायी स्थगित

Published at :04 Nov 2013 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
मुरसी ने कहा ‘मैं राष्ट्रपति हूं’, सुनवायी स्थगित

काहिरा: बतौर राष्ट्रपति अपने एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान हत्या और हिंसा के लिए उकसाने के मामले में आरोपों का सामना करने पर कुर्सी से हटाए गए राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी आज अदालत में पेश हुए. अदालत ने इस हाई-प्रोफाइल मामले की सुनवायी आठ जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी है.सेना द्वारा जुलाई में […]

विज्ञापन

काहिरा: बतौर राष्ट्रपति अपने एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान हत्या और हिंसा के लिए उकसाने के मामले में आरोपों का सामना करने पर कुर्सी से हटाए गए राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी आज अदालत में पेश हुए. अदालत ने इस हाई-प्रोफाइल मामले की सुनवायी आठ जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी है.सेना द्वारा जुलाई में पद से हटाए जाने के बाद पहली बार सार्वजनिक रुप से बाहर आए मुरसी ने अदालत को ‘गैर-कानूनी’ बताते हुए कहा, ‘‘मैं डॉक्टर मोहम्मद मुरसी,

रिपब्लिक.. का राष्ट्रपति हूं..’’ बंदियों के सफेद वस्त्र के स्थान पर सूट पहनकर अदालत में पेश हुए 62 वर्षीय मुस्लिम ब्रदरहुड नेता ने कहा, ‘‘यह अदालत गैर कानूनी है.’’ उन्होंने अपनी बेदखली की आलोचना की और तख्तापलट करने वाले सैन्य अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की.मुरसी ने कहा, ‘‘यह सैन्य तख्ता पलट था. तख्ता पलट के नेताओं के खिलाफ सुनवायी होनी चाहिए. तख्ता पलट देशद्रोह और अपराध है.’’मुरसी की टिप्पणी और उनके द्वारा कैदियों के कपड़े पहनने से इनकार किए जाने के बाद न्यायाधीश ने सुनवायी को आठ जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया ताकि अभियोजन और बचाव पक्ष दस्तावेजों का अध्ययन कर सकें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola