संघर्ष विराम का उल्लंघन रोकने में प्रगति नहीं होने से पाक ‘निराश’

Published at :25 Oct 2013 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
संघर्ष विराम का उल्लंघन रोकने में प्रगति नहीं होने से पाक ‘निराश’

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने आज कहा कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच मुलाकात के बावजूद नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम के उल्लंघन को खत्म करने की दिशा में कोई प्रगति नहीं होने से वह ‘निराश’ है. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एजाज चौधारी ने पाकिस्तान पर अकारण गोलाबारी करने का लग रहे आरोपों पर […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने आज कहा कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच मुलाकात के बावजूद नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम के उल्लंघन को खत्म करने की दिशा में कोई प्रगति नहीं होने से वह ‘निराश’ है.

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एजाज चौधारी ने पाकिस्तान पर अकारण गोलाबारी करने का लग रहे आरोपों पर ही सवालिया निशान लगाते हुए कहा, ‘‘हम इस बात से भी निराश हैं कि दोनों प्रधानमंत्रियों की मुलाकात के बावजूद कोई प्रगति नहीं हुई है.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के अमेरिका में रहने के दौरान भारतीय सैनिकों ने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी 27 पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की.

चौधरी ने कहा, ‘‘इसका समय भी बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था. यह उस वक्त हुआ जब हमारे प्रधानमंत्री अमेरिका थे और अमेरिकी राष्ट्रपति से मिलने की तैयारी कर रहे थे.’’ वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की उस टिप्पणी पर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह शरीफ को लेकर निराश हैं. सिंह ने अपने पाकिस्तान समकक्ष से कहा था कि नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जो कुछ हो रहा है वह उसे स्वीकार करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola