बो की अपील खारिज, उम्रकैद की सजा बरकरार

बीजिंग : चीन की एक अदालत ने भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के मामलों में बदनाम हुए कम्युनिस्ट पार्टी के नेता बो शिलाई की अपील खारिज करते हुए उनकी उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी है, शानदोंग हायर पीपुल्स कोर्ट ने अपील को खारिज कर दिया और […]
बीजिंग : चीन की एक अदालत ने भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के मामलों में बदनाम हुए कम्युनिस्ट पार्टी के नेता बो शिलाई की अपील खारिज करते हुए उनकी उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है.
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी है, शानदोंग हायर पीपुल्स कोर्ट ने अपील को खारिज कर दिया और बो को रिश्वतखोरी, गबन एवं पद के दुरुपयोग के मामले में मिली सजा को बरकरार रखा.
बीते सितम्बर महीने में जिनान की इंटरमीडिएट कोर्ट ने 64 वर्षीय बो को घूसखोरी के मामले में उम्रकैद, गबन के मामले में 15 साल तथा पद के दुरुपयोग के मामले में सात साल की सजा सुनाई थी. इस उपरी अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से मुहैया कराए गए सबूत की छानबीन की और फिर बो को मिली उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा.
अपील खारिज होने का मतलब यह है कि बो के पास सभी कानूनी विकल्प खत्म हो गए हैं और अब उन्हें सजा भुगतना होगा. जानकारों का कहना है कि 14 साल के बाद उनकी सजा की समीक्षा हो सकती है. इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है कि बो को किस जेल में रखा जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










