जापान में तूफान से मरने वालों की संख्या 17 पहुंची

तोक्यो : जापान के प्रशांत तट पर आए भयंकर तूफान ने देश में अभी तक 17 लोगों की जान ली है और मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है. दशक के सबसे भयंकर तूफान ‘विफा’ के तोक्यो के दक्षिणी भाग से गुजरने के कारण वहां बड़ी संख्या में भूस्खलन हुए जिसमें कई मकान दब […]
तोक्यो : जापान के प्रशांत तट पर आए भयंकर तूफान ने देश में अभी तक 17 लोगों की जान ली है और मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है. दशक के सबसे भयंकर तूफान ‘विफा’ के तोक्यो के दक्षिणी भाग से गुजरने के कारण वहां बड़ी संख्या में भूस्खलन हुए जिसमें कई मकान दब गए.
सरकारी प्रसारक ‘एनएचके’ और ‘जिजि प्रेस‘ की खबरों के अनुसार, कम से कम 16 लोग मारे गए हैं. तूफान और भूस्खलन में मकानों के ढ़हने और दबने के कारण ओशिमा में 51 लोग लापता हैं.ओशिमा के एक पुलिस अधिकारी ने पहले एएफपी को बताया था, ‘‘हमने पुष्टि की है, 13 लोग मारे गए हैं और संख्या में वृद्धि होने की आशंका है.’’
पश्चिमी टोक्यो में एक महिला का शव नदी से निकाला गया है. मौसम विभाग के अनुसार, तूफान के कारण ओशिमा में एक घंटे के भीतर 12 सेंटीमीटर वर्षा हुई है. विभिन्न लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है. राहतकर्मी लगातार अपने काम में लगे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










