पिछले साल युद्ध, संघर्ष के कारण छह करोड लोग विस्थापित हुए : संयुक्त राष्ट्र

Published at :18 Jun 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
पिछले साल युद्ध, संघर्ष के कारण छह करोड लोग विस्थापित हुए : संयुक्त राष्ट्र

जिनीवा : संयुक्त राष्ट्र ने आज कहा कि साल 2014 में युद्ध, अत्याचार और संघर्ष के कारण पूरी दुनिया में रिकॉर्ड छह करोड लोग विस्थापित हुए. इतने लोगों से दुनिया का 24वां सबसे बडी आबादी वाला देश बन सकता है. संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त ने ह्यग्लोबल ट्रेंड्स रिपोर्ट : वर्ल्ड ऐट वार नामक रिपोर्ट जारी […]

विज्ञापन
जिनीवा : संयुक्त राष्ट्र ने आज कहा कि साल 2014 में युद्ध, अत्याचार और संघर्ष के कारण पूरी दुनिया में रिकॉर्ड छह करोड लोग विस्थापित हुए. इतने लोगों से दुनिया का 24वां सबसे बडी आबादी वाला देश बन सकता है. संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त ने ह्यग्लोबल ट्रेंड्स रिपोर्ट : वर्ल्ड ऐट वार नामक रिपोर्ट जारी की है, जिसके अनुसार साल 2014 में विस्थापित होने वालों की संख्या में 2013 के मुकाबले 83 लाख की बढोतरी दर्ज की गई. भारत के 10,433 लोगों ने बाहर शरण ली जबकि 16,709 लोगों ने शरण मांगी है लेकिन मामले लंबित हैं इसी तरह इसी साल भारत में शरण लेने वालों की संख्या 1,99,937 रही और शरण मांगने से संबंधित 5,074 मामले लंबित हैं.
रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक स्तर पर हर 122 लोगों में से एक व्यक्ति या तो शरणार्थी है अथवा आंतरिक रूप से विस्थापित है या फिर शरण की मांग रहा है. अगर इतनी संख्या में किसी देश की आबादी होती तो वह विश्व का 24वां सबसे बडा देश होता. पिछले साल रोजाना औसतन करीब 42,500 शरणार्थी, शरण मांगने वाले बने अथवा आंतरिक रूप से विस्थापित हुए. रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध, संघर्ष, हिंसा, मानवाधिकार के उल्लंघन और अत्याचार के कारण करीब 5.95 करोड लोग मजबूरन विस्थापित हुए. इसके अनुसार 1.95 करोड शरणार्थियों में से 51 लाख फलस्तीनी और 1.44 करोड सीरियाई, सोमाली और अफगान रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola