ePaper

Chanakya Niti: हंसते-खेलते परिवार की सारी खुशियां छीन लेती है पत्नी की ये आदतें, जानें

Updated at : 19 Jan 2025 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

AI Generated Image

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में पत्नी की कुछ ऐसी बुरी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से परिवार की सारी खुशियां देखते ही देखते छिन जाती हैं. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान उन्होंने कई तरह की नीतियों की रचना की थी. इन नीतियों को बाद में चाणक्य नीति के नाम से जाना जाने लगा. कहा जाता है अगर किसी भी व्यक्ति को एक सफल, समृद्ध और खुशहाल जीवन की तलाश हैं तो ऐसे में उसे चाणक्य नीति में बताई गयी बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में पत्नी के कुछ आदतों की भी चर्चा की है. इन आदतों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा है कि अगर किसी भी पत्नी में ये आदतें हों तो उसके घर से सारी खुशियां छिन जाती है. केवल यहीं नहीं, इस तरह की महिलाओं की वजह से पूरा परिवार देखते ही देखते बर्बाद भी हो जाता है. तो चलिए इन आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

झूठ बोलने की आदत

अगर एक पत्नी में बात-बात पर झूठ बोलने की आदत होती है तो यह उसके परिवार के बर्बाद होने के पीछे सबसे बड़ा कारण बनता है. केवल यहीं नहीं, अगर एक पत्नी अपनी पति से बातें छुपाती हैं तो भी यह बर्बादी का एक कारण बनता है. इन स्त्रियों की वजह से कई बार हालात काफी गंभीर भी बन जाते हैं. इस तरह की महिलाएं जिस भी घर में रहती है वहां कलेश होता रहता है और खुशहाली भी चली जाती है.

चाणक्य नीति पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: पैसे गिनते-गिनते थक जाएंगे आप, चाणक्य नीति में बताई गयी इन बातों का रखें ख्याल

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: एक झटके में छिन जाएगी परिवार की सभी खुशियां, अपनी पत्नी को भूलकर भी न बताएं ये बातें

बात-बात पर बहस करना

कुछ ऐसी महिलाएं होती है जिन्हें हर बात पर बहस करने की आदत होती है. इस तरह की जो महिलाएं होती है उनका वैवाहिक जीवन कभी भी खुशहाली से नहीं बीतता है. इस तरह की महिलाओं का वैवाहिक जीवन काफी जल्द समाप्त हो जाता है.

देर तक सोने की आदत

कई बार ऐसी महिलाएं भी होती हैं जिन्हें सुबह देर तक सोने की आदत होती है. जब एक पत्नी में यह आदत होती है तो यह कलह का कारण भी बनती है. कई बार इस बुरी आदत की वजह से पूरा परिवार टूटकर बिखर जाता है.

बेकार पैसे खर्च करने की आदत

जब एक स्त्री बेकार और बेफिजूल में पैसे खर्च करती है तो यह भी एक बुरी आदत हो सकती है जो परिवार की खुशियों को मिट्टी में मिला सकती है. इस तरह की जो महिलाएं होती है उनके घर और परिवार में आए दिन कलेश होते रहते हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: बुरे वक्त से निकलने में मदद करेंगी ये आदतें, आचार्य चाणक्य ने बताया सबसे कारगर

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola