अमेरिका ने श्रीलंका से उत्तर क्षेत्र में नए नेतृत्व का समर्थन करने के लिए कहा

Published at :24 Sep 2013 10:51 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका ने श्रीलंका से उत्तर क्षेत्र में नए नेतृत्व का समर्थन करने के लिए कहा

वाशिंगटन : अमेरिका ने श्रीलंका की महिंदा राजपक्षे सरकार से तमिल बहुल उत्तरी क्षेत्र की नई सरकार को पूर्ण समर्थन देने के लिए कहा है.अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने कल कहा, ‘‘अब जब श्रीलंका के लोगों ने अपने हितों का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रांतीय परिषदों का चयन कर लिया है तो […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने श्रीलंका की महिंदा राजपक्षे सरकार से तमिल बहुल उत्तरी क्षेत्र की नई सरकार को पूर्ण समर्थन देने के लिए कहा है.अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने कल कहा, ‘‘अब जब श्रीलंका के लोगों ने अपने हितों का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रांतीय परिषदों का चयन कर लिया है तो यह श्रीलंका की सरकार की जिम्मेदारी है कि वह प्रांतों के नए नेतृत्वों का समर्थन करे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘विशेषकर हम श्रीलंका की सरकार से अपील करते हैं कि वह इस अवसर का लाभ नव निर्वाचित उत्तरी प्रांतीय परिषद के साथ काम कर बेहतर सामंजस्य की ओर प्रयास करने के लिए करे.’’साकी ने कहा कि अमेरिका, श्रीलंका के लोगों को 21 सितंबर को तीन प्रांतों में सफल चुनावों के लिए बधाई देता है.उन्होंने कहा, ‘‘2009 में दशकों से जारी गृह युद्ध के खत्म होने के बाद हुए यह पहले चुनाव ऐतिहासिक थे.’’

श्रीलंका की प्रमुख तमिल पार्टी, टीएनए :तमिल नेशनल अलायंस: ने रविवार को 25 सालों के बाद पूर्व लिट्टे के शासन वाले उत्तरी प्रांत में हुए ऐतिहासिक प्रांतीय चुनावों में भारी जीत हासिल की. इससे दशकों से जारी जातीय संघर्ष के खत्म होने के बाद तमिलों के लिए अधिक स्वायत्ता की मांग दोबारा जोर पकड़ सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola