नवाज शरीफ ने सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने देश में आतंकवाद और उग्रवाद के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार करने के लिए आज एक सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की.इस बैठक से पहले शरीफ और पाकिस्तान तहरीके इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान ने यहां प्रधानमंत्री कार्यालय में मुलाकात की. सेना […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने देश में आतंकवाद और उग्रवाद के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार करने के लिए आज एक सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की.इस बैठक से पहले शरीफ और पाकिस्तान तहरीके इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान ने यहां प्रधानमंत्री कार्यालय में मुलाकात की.
बैठक को संबोधित करते हुए शरीफ ने देश के सामने मौजूद तीन बड़ी सम्मस्याओं आतंकवाद, अर्थवयवस्था और उर्जा संकट से निपटने के लिए सभी राजनीतिक दलों से एकजुट होने का आग्रह किया.
उन्होंने इन मुद्दों से निपटने के लिए एक संयुक्त रणनीति तैयार करने की आवश्यक्ता पर जोर देते हुए कहा कि देश को इन समस्याओं से निजात दिलाने में सभी को एक दूसरे का समर्थन करना चाहिए.
उन्होंने सभी नेताओं को भरोसा दिलाया कि सभी राजनीतिक दलों की मदद से यह सरकार युद्धस्तर पर सभी मुद्दों से निपटेगी. इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि इस संयुक्त प्रयास के साथ पाकिस्तान विकास एवं समृद्धि के एक नए युग में प्रवेश करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










