अमेरिका ने सीरिया मुद्दे पर सुरक्षा परिषद का साथ छोडा, रुस को ठहराया जिम्मेदार

Updated at :06 Sep 2013 3:33 PM
विज्ञापन
अमेरिका ने सीरिया मुद्दे पर सुरक्षा परिषद का साथ छोडा, रुस को ठहराया जिम्मेदार

संयुक्त राष्ट्र : अमेरिका ने कहा है कि उसने सीरिया मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के साथ काम करने की कोशिश छोड़ दी है. उसने सीरिया के लोगों की सुरक्षा करने से इस वैश्विक संगठन को रोकने के लिए रुस को जिम्मेदार ठहराया. सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों के साथ एक और दौर के […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र : अमेरिका ने कहा है कि उसने सीरिया मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के साथ काम करने की कोशिश छोड़ दी है. उसने सीरिया के लोगों की सुरक्षा करने से इस वैश्विक संगठन को रोकने के लिए रुस को जिम्मेदार ठहराया.

सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों के साथ एक और दौर के विचार विमर्श के बाद अमेरिका ने कल घोषणा की कि उसने सीरियाई संकट पर इस वैश्विक संगठन के साथ काम करना छोड़ दिया है.

संयुक्त राष्ट्र में नियुक्त अमेरिकी प्रतिनिधि सामंथा पावर ने कहा, मैं उस बैठक में शरीक थी जिसमें ब्रिटेन ने प्रस्ताव रखा और इस बैठक में हर भाव भंगिमा से लेकर प्रत्येक चीज से जाहिर हुआ कि प्रस्ताव को रुस द्वारा स्वीकार किए जाने की कोई संभावना नहीं है. उन्होंने कहा कि रासायनिक हथियारों पर हमारी महीनों की कोशिश के बाद हमारा मानना है कि इस सुरक्षा परिषद में कोई व्यवहार्य रास्ता नहीं निकल सका.

उन्होंने कहा कि अमेरिका में इस बात पर सहमति हेै कि ऐसे मौके पर सुरक्षा परिषद को अपने दायित्वों को किनारे रख देना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए. सामंथा ने कहा कि हमने यह पाया कि ऐसे संकट से निपटने के लिए दुनिया को जिस सुरक्षा परिषद की जरुरत है, वह सुरक्षा परिषद यह नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola