सीरिया में निष्क्रियता चरमपंथियों को प्रोत्साहित करेगी : केरी

Updated at :06 Sep 2013 11:44 AM
विज्ञापन
सीरिया में निष्क्रियता चरमपंथियों को प्रोत्साहित करेगी : केरी

वाशिंगटन : असद सरकार के विरद्ध सैन्य कार्रवाई की मंजूरी से जुड़े प्रस्ताव पर अमेरिकी संसद में मतदान प्रक्रिया तेज करने के लिए कदम उठाए जाने के साथ ही अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा कि सीरिया में निष्क्रियता चरमपंथी समूह को मजबूत करेगी. केरी ने कल कहा, ‘‘मैं आपसे दावे के साथ कह […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : असद सरकार के विरद्ध सैन्य कार्रवाई की मंजूरी से जुड़े प्रस्ताव पर अमेरिकी संसद में मतदान प्रक्रिया तेज करने के लिए कदम उठाए जाने के साथ ही अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा कि सीरिया में निष्क्रियता चरमपंथी समूह को मजबूत करेगी.

केरी ने कल कहा, ‘‘मैं आपसे दावे के साथ कह सकता हूं कि अगर आज हमने अपना मुंह मोड़ लिया तो मीडिया में हम जो मारे गए लोगों की तस्वीर देख रहे हैं, वे और भी ज्यादा दिखेंगी, क्योंकि चरमपंथी इसके प्रति आकर्षित होंगे और असद से मुकाबले के लिए एकमात्र विकल्प होने की वजह से वे वित्त पोषित भी किए जाएंगे.’’

केरी ने कहा कि अगर अमेरिका आज कोई कदम नहीं उठाता है, तो अमेरिकी लोगों को कल ‘दी न्यूयॉर्क टाइम्स’ में प्रसारित वीडियो के समान कई और वीडियो भी देखने को मिलेंगे.गौरतलब है कि इस वीडियो में कथित इस्लामी चरमपंथियों को अपने कब्जे में कैद सात सीरियाई सैनिकों को मारते हुए दिखाया गया है.

केरी ने साथ ही कहा, ‘‘हकीकत में मेरा मानना है कि रासायनिक हथियारों के उपयोग के विरद्ध अमेरिकी कार्रवाई से इन वीडियो में मौजूद उन लोगों को नुकसान होगा, क्योंकि वास्तव में यह उदार विपक्ष को सशक्त बनाएगा.’’

विदेश मंत्री ने कहा कि वहां दर्जन भर से अधिक ‘बेहद बुरे’ विपक्षी समूह :जिहादी: हैं, जो सीरिया में फैली अराजकता की ओर आकर्षित हुए हैं.उन्होंने एक अमेरिकी समाचार चैनल से कहा, ‘‘अमेरिकी उन्हें सहायता देने के पूरी तरह खिलाफ हैं. वे उस विपक्ष का हिस्सा नहीं है, जिसका हम और हमारे दोस्त समर्थन करते हैं. हम उदार विपक्ष का समर्थन करते हैं.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola