नेपाल में फिर भूकंप के झटके, तीव्रता 4 मापी गयी

Published at :29 Apr 2015 11:31 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाल में फिर भूकंप के झटके, तीव्रता 4 मापी गयी

नेपाल में पांच दिन पहले आये भूकंप के बाद आज फिर से ताजा भूकंप के झटके महसूस किये गये. भूकंप की तीव्रता 4 मापी गयी है. भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है. ज्ञात हो कि शनिवार को आये भूकंप से नेपाल में काफी जान-माल की क्षति हुई है. हादसे […]

विज्ञापन

नेपाल में पांच दिन पहले आये भूकंप के बाद आज फिर से ताजा भूकंप के झटके महसूस किये गये. भूकंप की तीव्रता 4 मापी गयी है. भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है.

ज्ञात हो कि शनिवार को आये भूकंप से नेपाल में काफी जान-माल की क्षति हुई है. हादसे से अभी नेपाल अभी पूरी तरह से निकल भी नहीं पाया है और आज फिर से भूकंप के झटके महसूस किया गया. मालूम हो कि शनिवार को आये 7.9 तीव्रता के भूकंप से नेपाल में अभी तक 6000 लोग मारे जा चुके हैं.

ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि इसमें मृतकों की संख्या 10000 से अधिक जा सकती है. मलबे से कई लाशें अब भी निकाले जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि कई सालों के बाद नेपाल में इतनी बड़ी तबाही हुई है. हालांकि इस भूकंप के आने के कुछ ही देर बाद ऐसी संभावना व्‍यक्‍त की गयी थी कि अभी कई दिनों तक नेपाल में भूकंप के झटके आते रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola