वसीम अकरम ने ऑस्ट्रेलियाई महिला मित्र शनीरा से शादी रचाई

कराचीः पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने शादी कर ली है. वसीम ने ऑस्ट्रेलियाई महिला मित्र शनीरा थामसन से शादी रचाई है. अकरम ने यह शादी लाहौर में पिछले सप्ताह की. शादी समारोह साधारण था. माना जा रहा है कि अकरम के पिता बीमार है इस वजह से यह शादी साधारण तरीके से की […]
कराचीः पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने शादी कर ली है. वसीम ने ऑस्ट्रेलियाई महिला मित्र शनीरा थामसन से शादी रचाई है.
वसीम अकरम की यह दूसरी शादी है उनकी पहली पत्नी हुमा का 2009 में निधन हो गया था. पहली पत्नी के उनके दो पुत्र तैमूर और अकबर हैं. शनीरा जनसंपर्क अधिकारी है वसीम और शनीरा की मुलाकात 2011 में मेलबर्न में हुई थी. गेंदबाज वसीम ने घुटने के बल बैठकर शनीरा के सामने शादी का प्रस्ताव रखा जिसके बाद 12 अगस्त को दोनों परिणय सूत्र में बंध गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










