पाक विदेश सचिव ने सुजाता को दी शुभकामना

Updated at :07 Aug 2013 2:38 PM
विज्ञापन
पाक विदेश सचिव ने सुजाता को दी शुभकामना

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के विदेश सचिव जलील अब्बास जिलानी ने इस महीने के शुरु में पदभार संभालने वाली अपनी भारतीय समकक्ष सुजाता सिंह को शुभकामना संदेश भेजा है.पाकिस्तानी विदेश विभाग के प्रवक्ता एजाज चौधरी ने कहा, ‘‘उन्हें (सुजाता) नई जिम्मेदारी की शुभकमाना देते हुए जिलानी ने भारतीय विदेश सचिव की उस इच्छा की भी सराहना […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के विदेश सचिव जलील अब्बास जिलानी ने इस महीने के शुरु में पदभार संभालने वाली अपनी भारतीय समकक्ष सुजाता सिंह को शुभकामना संदेश भेजा है.पाकिस्तानी विदेश विभाग के प्रवक्ता एजाज चौधरी ने कहा, ‘‘उन्हें (सुजाता) नई जिम्मेदारी की शुभकमाना देते हुए जिलानी ने भारतीय विदेश सचिव की उस इच्छा की भी सराहना की जिसमें उन्होंने उस स्थान से संवाद प्रक्रिया शुरु करने की बात कही थी जहां यह छूटी थी.’’

अपने संदेश में जिलानी ने कहा कि वह महसूस करते हैं कि दोनों देशों के नेतृत्व के बीच सद्भावना संदेश के आदान-प्रदान को आगे बढ़ाने की जरुरत है तथा वह सभी मुद्दों के समाधान के लिए भारतीय सचिव के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं. उन्होंने कहा कि उनका देश भारत के साथ सतत और सार्थक संपर्क को लेकर प्रतिबद्ध है ताकि परस्पर लाभ वाले परिणाम सामने आ सकें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola