पूर्वोत्तर जापान में भूकंप,सुनामी का खतरा नहीं

Updated at :04 Aug 2013 11:03 AM
विज्ञापन
पूर्वोत्तर जापान में भूकंप,सुनामी का खतरा नहीं

तोक्यो : पूर्वोत्तर जापान के उन्हीं इलाकों में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए जहां ढाई वर्ष पहले सुनामी और भूकंप ने तबाही मचाई थी.भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.0 मापी गई. इससे किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है. एनएचके टीवी ने बताया कि इलाके में फुकुशिमा […]

विज्ञापन

तोक्यो : पूर्वोत्तर जापान के उन्हीं इलाकों में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए जहां ढाई वर्ष पहले सुनामी और भूकंप ने तबाही मचाई थी.भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.0 मापी गई. इससे किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है. एनएचके टीवी ने बताया कि इलाके में फुकुशिमा संयंत्र समेत किसी भी परमाणु उर्जा संयंत्र में किसी प्रकार की समस्या की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है.

एनएचके ने कहा कि सुरक्षा कारणों से कुछ सड़कों को बंद कर दिया गया है और कुछ रेलगाड़ियों को अस्थायी रुप से रोक दिया गया है. जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र पूर्वोत्तर जापान में मियागी प्रांत के तट के निकट था. इससे सुनामी आने का कोई खतरा नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola