पाक में बारिश और बाढ़, 19 की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में भारी बारिश की वजह से अचानक आयी बाढ़ में कम से कम 19 लोग मारे गए और 42 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने हालात के और बिगड़ने की चेतावनी दी है. दि एक्सप्रेस ट्रिब्यून में आज आयी एक खबर के अनुसार खैबर पख्तूनख्वा, गिलगिट-बलटिस्तान, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) और कबाइली क्षेत्र […]
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में भारी बारिश की वजह से अचानक आयी बाढ़ में कम से कम 19 लोग मारे गए और 42 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने हालात के और बिगड़ने की चेतावनी दी है.
दि एक्सप्रेस ट्रिब्यून में आज आयी एक खबर के अनुसार खैबर पख्तूनख्वा, गिलगिट-बलटिस्तान, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) और कबाइली क्षेत्र के हिस्से मूसलाधार बारिश से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं. कल हुई अलग अलग घटनाओं में कम से कम 13 लोगों के मारे जाने एवं 34 के घायल होने की खबर है. समाचारपत्र ने बताया कि पंजाब में छह लोग मारे गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










