एक महीने में गई एक हजार जान

बगदाद: इराकी सरकार और संयुक्त राष्ट्र के आंकड़े बताते हैं कि जुलाई महीने में देश में हुई हिंसा की विभिन्न घटनाओं में एक हजार लोगों की जान गई है. खूनी सामुदायिक हिंसा के दौर से उभरने के बाद गुजरा महीना वर्ष 2008 से अभी तक का इराक का सबसे घातक महीना है.पिछले महीने भीड़ भरे […]
बगदाद: इराकी सरकार और संयुक्त राष्ट्र के आंकड़े बताते हैं कि जुलाई महीने में देश में हुई हिंसा की विभिन्न घटनाओं में एक हजार लोगों की जान गई है. खूनी सामुदायिक हिंसा के दौर से उभरने के बाद गुजरा महीना वर्ष 2008 से अभी तक का इराक का सबसे घातक महीना है.
संयुक्त राष्ट्र के दूत ज्योर्जी बस्जतिन ने एक बयान में कहा कि हिंसा का आम लोगों पर प्रभाव बहुत ज्यादा गंभीर पड़ा है.
बस्जतिन ने कहा, ‘‘बिना सोचे-समझेकी जा रही हिंसा और उन काले दिनों की वापसी को रोकने के लिए इराक के राजनीतिक नेताओं द्वारा त्वरित और निर्णायक कार्रवाई करने की अपनी मांग को मैं फिर दोहराता हूं.’’
अप्रैल 2008 के बाद जुलाई 2013 इराक में सबसे घातक महीना है. अप्रैल 2008 में 1,428 लोग मारे गए थे. दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2013 में इराक में 1,057 लोग मारे गए हैं और 2,109 लोग घायल हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










