हम भारत के साथ आर्थिक, रणनीतिक संबंध आगे बढ़ाना चाहते हैं : अमेरिका

वाशिंगटन : व्हाइट हाउस ने कहा है कि ओबामा प्रशासन भारत के साथ आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को आगे बढ़ाना चाहता है.इससे पहले अमेरिकी उप राष्ट्रपति जोए बाइडन की दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई उंचाई देने के लिए भारतीय शीर्ष नेतृत्व के साथ मुलाकात के बाद दिल्ली यात्र संपन्न हुई. व्हाइट हाउस […]
वाशिंगटन : व्हाइट हाउस ने कहा है कि ओबामा प्रशासन भारत के साथ आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को आगे बढ़ाना चाहता है.
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे कार्नी ने कल संवाददाताओं को बताया, उपराष्ट्रपति अमेरिकी राष्ट्रपति के जिस संदेश को लेकर भारतीय अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं, वह संदेश यह है कि हम भारत के साथ अपने आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को आगे बढ़ाना चाहते हैं. एक सवाल के जवाब में कार्नी ने कहा, दोनों देशों के बीच संबंधों ने पिछले कई वर्षों से एक सकारात्मक दिशा ली है इसलिए अब इन दोनों देशों के पास पहले से भी ज्यादा घनिष्ठता के साथ मिलकर काम करने की अपार संभावनाएं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










