सीरिया के बाजार में मोर्टार के गोले दागे गए, 20 की मौत

Updated at :22 Jul 2013 2:13 AM
विज्ञापन
सीरिया के बाजार में मोर्टार के गोले दागे गए, 20 की मौत

अम्मान (जोर्डन) : उत्तरी सीरिया के एक शहर में आज सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर सरकारी बलों ने मोर्टार के गोले दागे जिससे कम से कम 20 नागरिकों की मौत हो गई. इफ्तार से कुछ ही घंटों पहले अहिरा में गोले दागे गए. ब्रिटेन स्थ्ति सीरियन आबजर्वेटरी फार ह्यूमन राइट्स और स्थानीय समन्वय समितियों के कार्यकर्ताओं […]

विज्ञापन

अम्मान (जोर्डन) : उत्तरी सीरिया के एक शहर में आज सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर सरकारी बलों ने मोर्टार के गोले दागे जिससे कम से कम 20 नागरिकों की मौत हो गई. इफ्तार से कुछ ही घंटों पहले अहिरा में गोले दागे गए.

ब्रिटेन स्थ्ति सीरियन आबजर्वेटरी फार ह्यूमन राइट्स और स्थानीय समन्वय समितियों के कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस दौरान दो बच्चों और दो महिलाओं समेत 20 लोगों की मौत हो गई. गोले दागने के कारणों का तत्काल पता नहीं लग सका. स्थानीय मीडिया के अनुसार सरकारी बलों ने दमिश्क के निकट एक हमले में करीब 50 विद्रोहियों की हत्या कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola