ओबामा ने ताइवान विमानन विधेयक पर हस्ताक्षर किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2013 11:15 AM
वाशिंगटन : ताइवान को एक अलग राष्ट्र का दर्जा दिये जाने के चीन के विरोध के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक नये विधेयक पर हस्ताक्षर किया है, जो संयुक्त राष्ट्र विमानन एजेंसी में ताइपे की भागदारी का समर्थन करता है. ओबामा ने कल जारी एक बयान में कहा, अमेरिका उन अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में […]
वाशिंगटन : ताइवान को एक अलग राष्ट्र का दर्जा दिये जाने के चीन के विरोध के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक नये विधेयक पर हस्ताक्षर किया है, जो संयुक्त राष्ट्र विमानन एजेंसी में ताइपे की भागदारी का समर्थन करता है.
ओबामा ने कल जारी एक बयान में कहा, अमेरिका उन अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में ताइवान की सदस्यता का समर्थन करता है, जहां राष्ट्र का दर्जा प्राप्त होना आवश्यक नहीं है. राष्ट्रपति ने साथ ही कहा कि अमेरिकी प्रशासन उन संस्थाओं में ताइवान के उचित रुप से सार्थक भागीदारी का प्रोत्सहित करता है, जहां उसकी सदस्यता संभव नहीं है.
इस विधायक में अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी को इस वर्ष सितंबर महीने में अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमानन संस्था की मांट्रियल में होनी वाली बैठक में ताइवान को पर्यवेक्षक दर्जा दिलाने का प्रयास करने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










