‘मृत’ उम्मीदवार ने जीता चुनाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jul 2013 12:33 PM
मैक्सिको सिटी : चुनाव में किसी पद पर चुने जाने के लिये उम्मीदवार का जिंदा होना आवश्यक है लेकिन मैक्सिको में अभियोजक इस बात की जांच कर रहे हैं कि मृत घोषित किया गया एक व्यक्ति कैसे दक्षिण मैक्सिको में एक गांव का मेयर चुन लिया गया. ओक्साका शहर के नजदीक सान अगस्टीन अमेटेंगो में […]
मैक्सिको सिटी : चुनाव में किसी पद पर चुने जाने के लिये उम्मीदवार का जिंदा होना आवश्यक है लेकिन मैक्सिको में अभियोजक इस बात की जांच कर रहे हैं कि मृत घोषित किया गया एक व्यक्ति कैसे दक्षिण मैक्सिको में एक गांव का मेयर चुन लिया गया. ओक्साका शहर के नजदीक सान अगस्टीन अमेटेंगो में लेनिन कारबल्लिडो ने रविवार को बहुत कम मतों से चुनाव जीत लिया.
इस जीत के साथ मामला खत्म नहीं हुआ बल्कि एक नये विवाद का जन्म हो गया. एक मृत्यु प्रमाणपत्र सामने आया जिसमें इस बात का संकेत है कि कारबल्लिडो की वर्ष 2010 में बीमारी में मौत हो गई थी. ओक्साका में अधिकारियों ने आज कहा कि मृत्यु प्रमाण पत्र पर एक सार्वजनिक पंजीकरण अधिकारी ने हस्ताक्षर किया है लेकिन मौत फर्जी है. अभियोजकों ने कहा कि कारबल्लिडो के परिजनों ने इस मृत्यु प्रमाणपत्र का इस्तेमाल पुलिस से बचने के लिये किया था ताकि उसे वर्ष 2004 के बलात्कार के एक मामले में गिरफ्तार नहीं किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










