भारत-चीन सीमा विवाद का निकले शांतिपूर्ण समाधान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:32 PM
वाशिंगटन : अमेरिका ने कहा है कि वह भारत और चीन के बीच सीमा विवाद का शांतिपूर्वक और द्विपक्षीय समाधान निकाले जाने का समर्थन करता है. अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पैट्रिक वेंट्रेल ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम इस बात का समर्थन करते हैं कि भारत और चीन अपने सीमा संबंधी […]
वाशिंगटन : अमेरिका ने कहा है कि वह भारत और चीन के बीच सीमा विवाद का शांतिपूर्वक और द्विपक्षीय समाधान निकाले जाने का समर्थन करता है. अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पैट्रिक वेंट्रेल ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम इस बात का समर्थन करते हैं कि भारत और चीन अपने सीमा संबंधी विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए मिलकर कार्य करें. ’’
वेंट्रेल ने भारत के लद्दाख इलाके में चीन की घुसपैठ के बाद दोनों देशों के बीच पैदा हुए तनाव को लेकर अमेरिका के नजरिए के बारे में पूछे गए सवाल का उत्तर देते हुए यह बात कही. भारत का कहना है कि चीन के साथ करीब 4000 किलोमीटर की सीमा को लेकर विवाद है जबकि चीन का कहना है कि अरणाचल प्रदेश के क्षेत्र में करीब 2000 किलोमीटर की सीमा को लेकर विवाद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










