ब्रिटेन की शाही जोड़ी न्यूयॉर्क पहुंची, ओबामा से होगी मुलाकात
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Dec 2014 11:42 AM (IST)
विज्ञापन

न्यूयॉर्क : ब्रिटेन की शाही जोड़ी प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट तीन दिन की ईस्ट कोस्ट यात्र के क्रम में न्यूयॉर्क पहुंची, जहां उन्हें देखने उमड़ी भीड़ ने उनका स्वागत किया. ड्यूक एंड डचेस ऑफ कैंब्रिज की शाही जोड़ी का काफिला स्थानीय समयानुसार कल शाम पांच बज कर 45 मिनट पर अपर इस्ट साइड […]
विज्ञापन
न्यूयॉर्क : ब्रिटेन की शाही जोड़ी प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट तीन दिन की ईस्ट कोस्ट यात्र के क्रम में न्यूयॉर्क पहुंची, जहां उन्हें देखने उमड़ी भीड़ ने उनका स्वागत किया.
ड्यूक एंड डचेस ऑफ कैंब्रिज की शाही जोड़ी का काफिला स्थानीय समयानुसार कल शाम पांच बज कर 45 मिनट पर अपर इस्ट साइड के कार्लाइल होटल पहुंचा और इमारत में प्रवेश करने से पहले उन्होंने वहां उपस्थित जनसमूह का मुस्कुराकर अभिवादन किया.
न्यूयॉर्क स्थित ब्रिटिश वाणिज्य दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘द ड्यूक एंड डचेस ऑफ कैंब्रिज न्यूयॉर्क पधारे.’’ इसके साथ ही इस शाही जोड़े की एक तस्वीर भी साझा की गयी है.
इस यात्र के दौरान विलियम आज व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से भी मिलेंगे. इस मुलाकात का मकसद वन्य जीवन से जुड़े अवैध व्यापार पर चर्चा करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










