इंडोनेशिया में भूकंप,तीन की मौत

Updated at :16 Jul 2013 1:55 PM
विज्ञापन
इंडोनेशिया में भूकंप,तीन की मौत

लंपाहान : इंडोनेशिया के आसेह प्रांत में आज आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार 6.1 तीव्रता वाले भूकंप का झटका वैश्विक समयानुसार 7:37 बजे महसूस किया गया. यह बेनेर मेरिया जिले में केंद्रित था. भूकंप की वजह […]

विज्ञापन

लंपाहान : इंडोनेशिया के आसेह प्रांत में आज आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार 6.1 तीव्रता वाले भूकंप का झटका वैश्विक समयानुसार 7:37 बजे महसूस किया गया. यह बेनेर मेरिया जिले में केंद्रित था.

भूकंप की वजह से इस जिले में कई घर जमींदोज हो गए तथा कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हुईं. यह इलाका प्रांतीय राजधानी बांदा से 320 किलोमीटर दूर है. राहत एवं बचाव कार्य में सेना और पुलिस के जवानों को लगाया गया है. मीडिया के जरिए सामने आई तस्वीरों से पता चला है कि कई आवास ध्वस्त हो गए तथा सड़कें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola